बकेवर। दीपावली के त्योहार के नजदीक आते ही बकेवर और लखना के बाजारों में रौनक दिखने लगी है। त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। बाजार में सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की भीड़ रही। धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा के चलते बर्तन बाजार में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं।


दुकानदारों ने स्टील, पीतल, तांबे और अन्य धातुओं के बर्तनों को सजाकर रखा जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली और धनतेरस पर बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद रहती है। इसी को देखते हुए दुकानों को सजाने के साथ ही ग्राहकों की पसंद के अनुसार सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। (संवाद)



Source link