बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा-बकेवर मार्ग पर सदान बदान का पुरवा मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। चांदपुर थाने के बेहटा खुर्द निवासी अफसार (19) गांव के शेखर यादव (20) के साथ बाइक से बिंदकी किसी काम से गया था। बाइक सवार शाम को घर लौट रहा था। पीछे से बाइक सवारों को पिकअप ने टक्कर मार दी। घायलों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने अफसार को मृत घोषित किया। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।




Source link