क्रासर: डीएम को ज्ञापन सौंपकर पूर्व में स्वीकृत नक्शे के अनुसार निर्माण कराने की मांग, व्यापारियों ने जाम और दुकानों पर संकट की जताई आशंका

इटावा। महेरा फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का नक्शा बदलने की आशंका पर क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों ने विरोध जताया है। सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूर्व में स्वीकृत नक्शे के अनुसार ही पुल का निर्माण कराने की मांग की।

व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने बताया कि वर्ष 2023 में भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया ने पुल का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। वर्ष 2025 में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने रेल मंत्री से इसके निर्माण का आग्रह किया था। इसके बाद नक्शा तैयार कर स्वीकृति दी गई थी।

आरोप है कि कुछ लोगों के पत्राचार के कारण नक्शा बदलने की कोशिश हो रही है। नए प्रस्ताव से पुल आगरा-कानपुर बाईपास की सर्विस लेन से जुड़कर भरथना रोड की ओर जाएगा। इससे जाम की समस्या बढ़ने और महेरा फाटक के दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। ज्ञापन देने वालों में हरि गोपाल शुक्ला, राजीव कुमार पाल, मुकेश दुबे, आशीष दत्त तिवारी समेत अन्य लोग शामिल रहे।



Source link