
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ab6b6eb8a827b32790eac41″,”slug”:”village-heads-husband-threatened-for-testifying-in-court-case-etawah-news-c-216-1-etw1015-150302-2026-09-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: मुकदमे में गवाही देने पर प्रधान के पति को धमकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बसरेहर। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर लुहिया गांव निवासी प्रधान रंजना के पति रामचंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। उसमें बताया कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव के लाल सिंह के साथ गोशाला की देखरेख के लिए जा रहा था। शिवराजपुर वाली सड़क पर रामशरन के खेत के पास जाफराबाद निवासी गुलशन ने उसका रास्ता रोक लिया। गुलशन ने साइकिल से टकोरा निकालकर गाली-गलौज करते हुए कहा कि अगर उसके खिलाफ चल रहे मुकदमे में गवाही देने गया तो जान से मार देगा। साथ मौजूद लाल सिंह ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। रामचंद्र ने आरोपी पर आपराधिक प्रवृत्ति का होने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।(संवाद)