CCTV footage becomes police's hope in temple theft case.



कालपी। उसरगांव के देवपुरा माता मंदिर में 16 सितंबर की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिलने की उम्मीद जगी है। बदमाश मंदिर से करीब डेढ़ क्विंटल वजनी पीतल के घंटे और नकदी ले गए थे। वारदात के दौरान पुजारी को बंधक बनाकर मारपीट करने की बात भी सामने आई थी। पुलिस ने मौके से डीवीआर कब्जे में लेकर फुटेज खंगाली तो बदमाशों के दिन में रेकी करने की जानकारी सामने आई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *