20 youths donated blood under the 'Seva Sankalp Abhiyan'.



मोंठ। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें 24 लोगों ने पंजीकरण कराया। चिकित्सकीय जांच के बाद चार लोग अपात्र पाए गए। इसके बाद 20 युवाओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। झांसी जिला चिकित्सालय के रक्त केंद्र की टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर रक्त संग्रह किया। शिविर में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत और राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी उपस्थित रहीं। उन्होंने रक्तदान को समाजसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. माता प्रसाद राजपूत ने रक्त की उपलब्धता को शिविर का उद्देश्य बताया। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें