इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि छह अक्तूबर है। वहीं, नाम निर्देशनों की जांच सात अक्तूबर, नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि नौ अक्तूबर है। मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती कर दी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम गौरांग राठी ने सदर तहसील मुख्यालय स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। ईवीएम की सुरक्षा, अभिलेख संधारण और निगरानी व्यवस्था का परीक्षण किया। वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास रजिस्टर, ईवीएम लॉग बुक और अन्य अभिलेखों को देखा। निर्देश दिए कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा और पारदर्शिता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कक्ष में स्थापित सीसीटीवी निगरानी सिस्टम का भी जायजा लिया। कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा चाक-चौबंद रहनी चाहिए और कैमरों की नियमित निगरानी की जाए। एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ला, एडीएम नमामि गंगे योगेंद्र कुमार, आरके पाल आदि मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन स्थल मंडलायुक्त का न्यायालय कक्ष निर्धारित किया गया है। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने और शांति-सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नामांकन स्थलों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान नियुक्त मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें