इटावा। रक्षाबंधन पर जिले में तीन दिनों तक रोडवेज बसों में महिलाओं व सहयात्री ने बसों में काफी भीड़ होने के बाद बावजूद इसका लाभ उठाया। जिले में कुल 26,994 यात्रियों ने निशुल्क यात्रा की। इसमें सबसे अधिक 15,994 महिलाओं ने रोडवेज बसों में सफर किया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 अगस्त मध्य रात से 29 अगस्त मध्य रात तक रोडवेज बसों में महिलाओं, बहनों व एक सहयात्री को रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया था। इस दौरान इटावा डिपो की 95 व सैफई डिपो की 28 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया गया था। जिले में तीन दिनों में निशुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए महिलाएं, बहनें, वृद्धा व एक सहयात्री के रूप में बस स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। इसको नियंत्रित करने में परिवहन निगम के अफसरों व कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। हालांकि सभी को पर्व पर गंतव्य तक पहुंचाया गया। तीन दिनों में जिले में कुल 26,994 यात्रियों ने यात्रा की। इसमें 15,994 महिलाएं व 11 हजार सहयात्री शामिल रहे। इस दौरान परिचालकों ने 47,31,632 रुपये की जोरो बैलेंस पर टिकट काटी। इटावा डिपो के एआरएम अमित कुमार ने बताया कि तीन दिनों में 26,994 यात्रियों ने निशुल्क यात्रा की है। निशुल्क यात्रा के दौरान बस स्टैंड पर अधिक भीड़ रही। अब बसों में पहले की तरह लोग सफर कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *