इटावा। जोधपुरा ददौरा गांव में कोल्ड ड्रिंक का कारोबार करने वाली रामजी कम्युनिकेशन फर्म पर शनिवार को एसआईटी ने छापा मारा। जांच में वर्ष 2024 से अब तक करीब 2.42 करोड़ रुपये की खरीद के मुकाबले कारोबारी की बिक्री करीब 70.07 लाख रुपये दर्ज मिली। मौके पर करीब 4.18 लाख रुपये का स्टॉक पाया गया। इस अंतर को लेकर टीम ने खरीद-बिक्री और स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की जांच की।

एसआईटी की कार्रवाई संयुक्त आयुक्त एसआईटी संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक आयुक्त जितेंद्र कुमार, राज्यकर अधिकारी सुशील कुमार, जमीन हसन और तरुख खरे शामिल रहे। टीम ने कारोबारी के प्रतिष्ठान और उपलब्ध अभिलेखों की जांच करते हुए खरीद, बिक्री और स्टॉक का मिलान किया। जांच के दौरान टीम के मुताबिक, कारोबारी ने वर्ष 2024 से अब तक करीब 2.42 करोड़ रुपये का माल खरीदा, जबकि बिक्री करीब 70.07 लाख रुपये की सामने आई। इसके अलावा मौके पर करीब 4.18 लाख रुपये का माल स्टॉक में मिला।

ऐसे में खरीदे गए माल के मुकाबले बिक्री और उपलब्ध स्टॉक में बड़ा अंतर सामने आने पर एसआईटी ने मामले की जांच की। कारोबारी की ओर से अपना पक्ष रखने के बाद करीब 79 लाख रुपये जमा किए गए। एसआईटी ने कार्रवाई के दौरान संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की भी जांच की। टीम की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *