इटावा। मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत बिगाड़ना शुरू कर दिया है। इससे वायरल बुखार के साथ-साथ गले के संक्रमण (थ्रोट इंफेक्शन) के मरीजों में भारी इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के ओपीडी में इन दिनों सबसे ज्यादा भीड़ ईएनटी और जनरल फिजिशियन के कमरों के बाहर दिख रही है।

शनिवार को डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों का आना शुरू हो गया है, जो दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। इस दौरान कुल 943 नए मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें सबसे अधिक जुकाम, बुखार, वायरल के अलावा गले के संक्रमण के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

सामान्य दिनों में गले की समस्या लेकर औसतन 10 से 12 मरीज पहुंच रहे थे, लेकिन बदलते मौसम में अब यह संख्या बढ़कर 30 के पार हो गई है। चिकित्सकों का कहना है कि लापरवाही बरतने पर यह संक्रमण फेफड़ों तक पहुंच सकता है। जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ. सौरभ यादव ने सलाह दी है कि इस मौसम में फ्रिज का ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक और खट्टी चीजों से पूरी तरह परहेज करें। गले में खराश होने पर गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें। डॉक्टर के परामर्श के बाद ही एंटीबायोटिक का सेवन करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें