इटावा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) इटावा के अनुदेशक एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रशांत कमल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व कुलपति प्रो. एचएन मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कानपुर में पांच अक्तूबर को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में कानपुर के उद्योगपति मुरारी लाल अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक गुरुबंत कोठारी और संस्था के अध्यक्ष सुष्मित मिश्रा ने प्रशांत कमल को पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रतिवर्ष विश्व शिक्षक दिवस पर दिया जाता है।

कानपुर स्थित प्रो. एचएन मिश्रा कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से आयोजित पूर्व कुलपति प्रो. एचएन मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। कॉलेज की स्थापना वर्ष 1972 में पूर्व कुलपति प्रो. एचएन मिश्रा ने की थी। पुरस्कार का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *