बाह। रेंका गांव में मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय विकास खंड स्तरीय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। उप मुख्यपशु चिकित्सा अधिकारी बाह डाॅ. सुनील कुमार के सामने पशु पालकों ने बांझपन की समस्या रखी। उन्होंने पशु पालकों को बताया कि खान-पान की कमी, हार्माेनिक असुतंलन एवं जन्मजात दोष से आने वाली विकृति से पशुओं में बांझपन का दोष आ जाता है। पशुओं को पौष्टिक आहार खिलाएंं। 6 महीने में एक बार पेट के कीडे़े मारने की दवा दें। मेले में 795 गाय, भैंस एवं 520 बकरियों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। पशुओं में बांझपन की समस्या की जांच की गई। इससे पूर्व मेले का उद्घाटन भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा ने किया। इस दौरान प्रवीण कुमार, सर्वेश कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार आदि रहे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *