उदी। पछायगांव थाना व गांव स्थित सरकारी पशु अस्पताल में निजी व्यक्ति के पशु का इलाज करने पर ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि उसकी बीमार गाय को दवाएं और इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। इलाज के लिए 1,500 रुपये भी लिए गए। ग्रामीण ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। पछायगांव निवासी मिथिलेश ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने करीब 15 हजार रुपये में गाय खरीदी थी। 14 सितंबर को गाय की तबीयत खराब होने पर वह सरकारी पशु अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में एक पशु चिकित्सक तैनात है। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में जैतपुर, आगरा निवासी एक व्यक्ति गाय का इलाज कर रहा था। उक्त व्यक्ति ने करीब दो दिन तक गाय को दवाएं और इंजेक्शन दिए। इलाज के एवज में उनसे 1,500 रुपये लिए गए। इसके बावजूद गाय की हालत में सुधार नहीं हुआ और वह लगातार कमजोर होती गई। बुधवार को दोपहर में गाय की मौत हो गई। ग्रामीण ने गाय की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पशु चिकित्सा विशेषज्ञ से जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक निर्मला कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *