फोटो 40: कार्यालय में समीक्षा करते आरटीओ राकेंद्र कुमार सिंह व आरओ राहुल श्रीवास्तव। संवाद

= मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 को गति देने को जिले में पहुंचे कानपुर आरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन

= एआरओ प्रवर्तन व पीटीओ को अभियान में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान को गति देने को कानपुर आरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन ने जिले में स्कूली वाहनों की फिटनेस चेक करने को कई जगह छापमार अभियान चलाया। इसमें कई बार नोटिस देने के बाद भी फिटनेस न कराने पर सात वाहनों की आरसी निलंबित कर दी। साथ ही पांच वाहनों का चालान किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्कूल चालकों में हड़कंप मच गया। बाद में उन्होंने कार्यालय में समीक्षा बैठक कर अभियान की प्रगति जानी।

शनिवार सुबह कानपुर जोनल के आरटीओ प्रशासन राकेंद्र कुमार सिंह व आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान की हकीकत जानने को जिले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हाेंने संत विवेकानंद इंटर कालेज, एसवीएस इंटर कालेज, एनसीएसए समेत कई स्कूलों का औचक निरीक्षण् किया। इस दौरान कई बार नोटिस के बाद भी स्कूली वाहनों की फिटनेस न कराने पर सात स्कूली वाहनों की आरसी निलंबित कर दी। साथ ही बिना स्कूल से संबद्ध पांच स्कूल वाहनों का चालान कर दिया। अफसरों की इस कार्रवाई से स्कूल वाहन स्वामियों में खलबली मच गई। बाद में उन्होंने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएल बनाने की प्रगति, लंबित आवेदन की जानकारी ली। साथ ही एआरटीओ प्रदीप कुमार व एआरटीओ हुमा परवीन से मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान के तहत अभी तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही अभियान में बचे हुए दिनों में तेजी से निरीक्षण कर कार्रवाई में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। आरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 11 से 25 अगस्त तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस चेक की जाएगी। इसमें जो भी वाहन की फिटनेस नहीं मिलेगी, उसको पहले नोटिस दी जाएगी। निर्धारित समय पर फिटनेस न कराने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *