Ceiling fan falls on head while sleeping; farmer dies

फोटो 04:: रामविलास। फाइल फोटो

जसवंतनगर। ग्राम नगला हरचंद्र मलाजनी में बृहस्पतिवार रात सोते समय सिर पर सीलिंग फैन गिरने से किसान की मौत हो गई। छत पर लगी बल्ली टूटने उसके सहारे लटका पंखा नीचे गिरा था। सुबह परिजन को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


गांव निवासी जनवेद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह अपने बड़े भाई रामविलास (34) के साथ रामलीला में मेला देखकर घर लौटे थे। घर आने के बाद रामविलास कमरे में सोने चले गए, जबकि उनकी पत्नी नीरज देवी और बेटा दिव्यांश (10) बरामदे में सो रहे थे। कमरे की छत पर सीलिंग फैन बल्ली के सहारे लटका था। रात में अचानक बल्ली टूट गई और पंखा नीचे सो रहे रामविलास के सिर पर गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो कमरे में रामविलास को मृत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता लज्जाराम ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रामविलास खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी नीरज देवी और बेटे दिव्यांश का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि सोते समय सीलिंग फैन गिरने से सिर और चेहरे पर चोट आई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *