Nagar Panchayat swings into action; drain gets cleaned.

फोटो 02: जेसीबी से नाले की होती सफाई। संवाद

इकदिल। कस्बे के पूर्वी चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक के सामने नाले पर अतिक्रमण और गंदगी की समस्या को लेकर प्रकाशित समाचार का नगर पंचायत प्रशासन ने संज्ञान लिया है। समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत की टीम हरकत में आई और नाले की सफाई कराई गई। लंबे समय से गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र में सफाई होने से लोगों को राहत मिली है।


स्टेट बैंक के सामने नाले की सफाई नहीं होने से गंदा पानी आसपास के खाली प्लॉटों में भर रहा था। इससे गंदगी के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई थी। इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए अमर उजाला ने इस खबर को नाले पर अतिक्रमण से सफाई ठप, प्लाॅटों में भर रहा पानी शीर्षक से प्रकाशित किया गया था।

खबर का असर हुआ और नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को भेजकर नाले की सफाई कराई। स्थानीय लोगों ने समस्या को समाचार पत्र के माध्यम से प्रमुखता से उठाए जाने और नगर पंचायत की ओर से कार्रवाई किए जाने पर राहत जताई। हालांकि, क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नाले की नियमित सफाई और अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है, ताकि दोबारा जलभराव और गंदगी की स्थिति उत्पन्न न हो।

फोटो 02: जेसीबी से नाले की होती सफाई। संवाद

फोटो 02: जेसीबी से नाले की होती सफाई। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें