Nursing student death case Family exhumed body from grave commotion ensued at Collectorate

नर्सिंग छात्रा माैत केस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नर्सिंग छात्रा की मौत के मामले में शनिवार को पूरे दिन चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस-प्रशासन का पूरा ध्यान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को बेकाबू होने से रोकने पर रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक चले इस घटनाक्रम में एक तरफ जहां पुलिस ने सूझबूझ से शव को गांव भिजवाया वहीं दूसरी ओर कलेक्ट्रेट गेट पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बाईपास जाम करने की कोशिश पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई।


शनिवार सुबह जब आक्रोशित परिजन कब्र से निकाला गया शव कार में रखकर फिरोजाबाद जिला मुख्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस अलर्ट हो गई। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने सुबह करीब 11 बजे ही सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के पास कार सहित शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजन को समझाने का प्रयास किया। मगर वे नहीं माने। इस पर पुलिस ने परिजन को चकमा देकर शव को गांव की ओर रवाना कर दिया। दोपहर करीब एक बजे शव वापस मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र स्थित मृतका के गांव पहुंचा। यहां मैनपुरी पुलिस के अधिकारियों की निगरानी में दोपहर लगभग 2:30 बजे शव को दोबारा दफन कराया गया।

 



Source link

अभी अभी की खबरें