इटावा। जनपद से 15 प्रभारी निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला किया गया है। इनमें शहर कोतवाल भी शामिल हैं। इन निरीक्षकों को कानपुर देहात, औरैया और फतेहगढ़ जिलों में भेजा गया है। कानपुर देहात भेजे गए निरीक्षकों में अनिल कुमार विश्वकर्मा, अवधेश कुमार यादव और गणेश शंकर द्विवेदी हैं। अब्दुल सलाम सिद्दीकी, राजेंद्र विक्रम सिंह, नरेंद्र कुमार मिश्र और राजा दुबे भी कानपुर देहात स्थानांतरित हुए हैं। औरैया स्थानांतरित होने वालों में कृष्णा लाल पटेल, सुनील कुमार, यशवंत सिंह और विक्रम सिंह चौहान हैं। यशवंत सिंह शहर कोतवाल थे। फतेहगढ़ भेजे गए निरीक्षकों में शशांक राजपूत, अलम, रण बहादुर सिंह और विक्रम सिंह शामिल हैं। अलमा का तबादला इटावा से फतेहगढ़ किया गया है। (संवाद)




Source link