इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के दो सिपाहियों पर मौरंग लदे ट्रक को पकड़ने के बाद 15 हजार रुपये लेकर दो घंटे में बिना कार्रवाई छोड़ने का आरोप है। आगरा के कारोबारी की शिकायत पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
आरोप है कि फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तैनात सिपाही नितिन कुमार और सुमित कुमार ने मौरंग लदे एक ट्रक को पकड़ा था। इसके बाद ट्रक छोड़ने के एवज में 15 हजार रुपये लिए गए। करीब दो घंटे बाद ट्रक को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। मामले की शिकायत आगरा के कारोबारी ने एसएसपी से की थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए आठ अन्य सिपाहियों के भी तबादले किए गए हैं। (संवाद)