बकेवर। बिजली निगम ने सोमवार को कस्बा बकेवर व लखना में बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने बकेवर के औरैया व इटावा रोड व लखना नगर में आदर्श नगर व कालिका मुहाल में घर-घर जाकर चेकिंग की। अभियान के दौरान करीब 8.50 लाख रुपये बकाया वाले 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे।

साथ ही मौके पर छह लाख रुपये की बकाया वसूली भी की गई। अचानक हुई चेकिंग से बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। एसडीओ अनूप कुमार यादव ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है, वह जल्द से जल्द अपना बिल जमा कर दें, बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

जिन लोगों ने अभी तक कनेक्शन नहीं लिया है, वह भी वैध कनेक्शन ले लें। चोरी करते पकड़े जाने पर बिजली अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *