इटावा। मुख्यमंत्री ने सड़क हादसों में कमी लाने को एक अक्तूबर से दोपहिया वाहन की पिछली सीट पर बैठने वालों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। हेलमेट न लगाने पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी टीम ने इसकी हकीकत परखने निकली तो मुख्यमंत्री का आदेश हवा में नजर आया।

शहर के शास्त्री चौराहे पर दोपहर 12ः05 बजे से लेकर 12:30 बजे के अंतराल में 78 दोपहिया वाहन गुजरे। इनमें से महज 11 ने ही हेलमेट लगा रखा था। 20 मिनट में 28 से अधिक दोपहिया वाहनों पर तीन सवारियां बैठी नजर आईं। वहीं, पांच दोपहिया वाहन सवार ऐसे भी दिखे जो वाहन चलाते समय मोबाइल लगाकर बात कर रहे थे। यह स्थिति वहां थी जहां पिकेट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है।

खास बात यह है कि जिम्मेदारों और ट्रैफिक पुलिस को नियमों का पालन कराने की याद सिर्फ पहली नवंबर से शुरू होने वाले यातायात माह में आती है। इसी एक माह के भीतर ही कार्रवाई का ग्राफ सबसे ऊंचा नजर आता है।

———

सीन-1

पुलिस की मौजूदगी में बिना हेलमेट निकलते रहे बाइक सवार

शास्त्री चौराहे पर हर समय पिकेट की ड्यूटी रहती है। यहां हेलमेट का नियम पालन कराने के लिए इन पुलिस के जवानों पर जिम्मेदारी है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी बाइक सवारों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक या कार्रवाई नहीं करते हैं। इसकी वजह से लोग बिना डर व भय के आसानी से आते-जाते हैं।

————

सीन-2

एक बाइक पर तीन बाइक सवार, हेलमेट का पता नहीं

एसएसपी चौराहे पर पुलिस बूथ बना है। यहां पुलिसकर्मी समेत यातायात कर्मियों की ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी बाइक सवार व कार चालकों पर सख्ती नहीं की जाती है। शनिवार को बाइक सवार बिना हेलमेट के तीन से चार सवार होकर चलते रहे। वहीं, पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मी इन बाइक सवारों पर कोई कार्रवाई या टोकते नजर नहीं आए।

———–

सीन-3

सिपाही नहीं लगाते हेलमेट, फिर कार्रवाई करे कौन

डीएम चौराहे पास भी पिकेट रहती है। यहां बाइक सवार व कार सवारों के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक करने का बोर्ड भी लगा हुआ है। यहां बाइक सवार समेत सिपाहियों का एसएसपी कार्यालय आना-जाना लगा रहता है। शनिवार की दोपहर 12ः30 बजे के करीब बाइक सवार समेत सिपाही बिना हेलमेट निकल रहे थे। नियमों का पालन करवाने के वाले ही नियम तोड़ रहे हैं तो फिर कार्रवाई कौन करेगा।

हेलमेट न लगाने से जान गंवाने वालों पर एक नजर

-25 अक्तूबर 2025, इकदिल के सितोरा-नेवरपुर मार्ग बूसा हनुमान मंदिर तिराहे के पास बेकाबू बाइक बिजली पोल से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चचेरे भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

-29 सितंबर को बकेवर मार्ग पर गांव मोढी के पास बाइकों की भिड़ंत में युवा व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक बिना हेलमेट लगाए बाइक से जा रहे थे।

-23 मार्च को इकदिल के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसमें युवक की जान चली गई। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था।

वर्जन—–

हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने वाले चालकों पर विभाग की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस व परिवहन विभाग की टीम की ओर से अभियान चलाकर बाइक सवार वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

-प्रदीप कुमार, एआरटीओ

फोटो 18: एसएसपी चौराहे के पास बिना हेलमेट के पास जाते बाइक सवार। संवाद

फोटो 18: एसएसपी चौराहे के पास बिना हेलमेट के पास जाते बाइक सवार। संवाद– फोटो : 1

फोटो 18: एसएसपी चौराहे के पास बिना हेलमेट के पास जाते बाइक सवार। संवाद

फोटो 18: एसएसपी चौराहे के पास बिना हेलमेट के पास जाते बाइक सवार। संवाद– फोटो : 1



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *