इटावा जिले में ताखा थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 128.9 खरगपुर सरैया गांव के पास  सुबह करीब चार बजे हुई। जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सिद्धार्थनगर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस को चालक ने एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को टायलेट के लिए खड़ी कर दी।



इसी दौरान बस में सवार कुसुम (50) तथा उनकी पुत्री अंजलि (13) निवासी गांव खोजपुर, जनपद सिद्धार्थनगर बस से टायलेट के लिए उतरी और अंधेरा होने से दिशा भूलने पर वह मध्य डिवाइडर की तरफ चलीं गई। तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने मां बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें