Etawah News: पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने मौत के गले लगा लिया। ऊसराहार थाना क्षेत्र के समथर में गांव के बाहर फंदा लगाया।

शिवशंकर की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”67ffe37fffea3cbf5701818f”,”slug”:”etawah-upset-by-his-father-s-scolding-the-young-man-hanged-himself-to-death-2025-04-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah: पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर दी जान, गेहूं के गठ्ठर पलटाने से मना करने पर फटकारा था”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

शिवशंकर की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने गांव के बाहर जामुन के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता के मुताबिक उन्होंने खेत में पड़े गेहूं के गठ्ठर पलटाने के लिए बेटे से कहा था। ऊसराहार थाना क्षेत्र के समथर गांव निवासी शिवशंकर (20) ने गांव के बाहर वनविभाग की नर्सरी के पास खड़े जामुन के पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह ग्रामीण नर्सरी की तरफ गए तो उन्होंने युवक का शव लटका हुआ देखा। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पिता ओमप्रकाश ने बताया कि खेतों में गेहूं के गट्ठर पड़े हुए हैं जो बारिश में भीग गए थे। उन्हें पलटाने के लिए कहा तो नाराज होकर घर से ही बाहर चला गया। सुबह उसके फंदे पर लटकने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष ऊसराहार मंसूर अहमद ने बताया कि युवक को पिता ने डांट दिया था। इससे उसके फंदा लगाकर जान दे दी।