फोटो
झांसी। राजकीय इंटर कालेज में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत सितंबर की गतिविधियां कराई गईं। कार्यक्रम प्रभारी सुमित बबेले ने भ्रष्टाचार के दुष्परिणाम बताए और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उठाए गए वैधानिक और प्रशासनिक कदम के बारे में विद्यार्थियों को जानकारियां दीं। मौके पर उप प्रधानाचार्य आलोक शांडिल्य, सत्यम दुबे, प्रमिलेश निरंजन, राहुल मिश्रा, प्रीति खरे, मनोज गुप्ता, दीक्षा सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की..
झांसी। श्री सिद्धेश्वर मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास मानस माधुरी पाठक ने श्रीरामजन्म एवं श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। भजन और बधाई गीतों पर महिलाओं ने भक्ति नृत्य किया। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.. पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। मौके पर आचार्य हरिओम पाठक, शिक्षक विधायक डा. बाबूलाल तिवारी, महापौर बिहारी लाल आर्य, आचार्य रामकृष्ण मिश्रा, हरि शंकर यादव, रवीश त्रिपाठी, आदित्य पुरोहित, पार्षद मयंक श्रीवास्तव आदि रहे।
वैदिक शांति मंत्र का किया पाठ
झांसी। चिन्मय मिशन के तत्वावधान में गीता स्वाध्याय मंडल का आयोजन मिशन कंपाउंड में हुआ। वैदिक शांति मंत्र का सामूहिक पाठ हुआ। बांदा के दिनेश रावत ने मधुर भजन गाए। ब्रह्मचारी राघवेंद्र चैतन्य ने प्रवचन दिए। विचार गोष्ठी में सचिव मुकेश गुप्ता, कृष्णा सक्सेना, हरीश अग्रवाल, रेखा उपाध्याय, वीके गुप्ता, सरोज रावत, कुसुम गुप्ता, मीना सोनी, स्वतंत्र अग्रवाल, देवेंद्र आदि ने विचार व्यक्त किए।
