अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा

Updated Tue, 08 Oct 2024 12:01 PM IST

दरोगा के साथ मारपीट करने वालों का कुछ भी पता नहीं चला है। आज चौथा दिन है, पर अभी तक पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि दरोगा संग मारपीट करने वाले हमलावरों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। 


No clue found as to the attackers in the fight with Inspector

दरोगा रामकुमार तौमर, जिनके साथ हुई थी मारपीट
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


विवेचना कर खैर थाने वापस आ रहे दरोगा रामकुमार तोमर से 5 अक्टूबर को हुई मारपीट के मामले में पुलिस चौथे दिन 8 अक्टूबर को हमलावरों का सुराग नहीं लगा सकी। हालांकि पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे कड़ी पूछताछ करने में जुटी है।

Trending Videos

पुलिस ने इस मामले में पीड़ित दरोगा की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी देहात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि दरोगा संग मारपीट करने वाले हमलावरों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *