बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सोमवार को पार्टी की बड़ी बैठक करेंगी। बैठक सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित बसपा के यूपी स्टेट कार्यालय माल एवेन्यू में होगी। इसमें प्रदेश के सभी स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आर्थिक मजबूती बढ़ाने और सर्वसमाज में पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा पिछले दिनों दिए गए दिशा-निर्देशों पर हुई प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी मायावती पदाधिकारियों से जानकारी लेंगी।
बैठक के बाद चुनाव को लेकर संगठन को आगे की रणनीति और जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।