झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र एवं आरडीए अध्यक्ष डाॅ. जसप्रीत सिंह (30) की कार को रविवार शाम झांसी-शिवपुरी हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डॉ. जसप्रीत के हाथ और पांव में चोट आई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।


मूल रूप से पीलीभीत के रहने वाले डाॅ. जसप्रीत सिंह सीनियर ब्यॉज हॉस्टल में रहते हैं। रविवार शाम वह अपने एक दोस्त से मिलने बगीचा ढाबा गए थे। वहां से शाम को अकेले हॉस्टल के लिए लौट रहे थे। जैसे ही वह रक्सा थाना स्थित नेक्सा शोरूम के पास पहुंचे और पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार घूमकर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई। हादसे के बाद भी चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन उसे पाल कॉलोनी के पास पकड़ लिया गया। रक्सा थाना प्रभारी उदय सिंह के मुताबिक डाॅ. जसप्रीत को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *