farmers raised many problems including fertilizer seeds and irrigation in front of DM On Kisan Diwas in Agra

किसान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में किसानों ने कहा डीएम साहब, डीएपी खा-खाकर जमीन चटोरी हो गई है। खेतों को लत लग गई। अब डीएपी नहीं मिल रही। ऐसे में बिना खाद कैसे खेत का पेट भरे। कैसे पैदावर बढ़े और हम क्या करें। यह चिंता बुधवार को किसानों ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के सामने व्यक्त की। मौका था संजय प्लेस स्थित विकास भवन में आयोजित किसान दिवस का। जहां किसानों ने खाद, बीज, सिंचाई व अन्य समस्याएं रखीं।

Trending Videos

भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने डीएम के समक्ष डीएपी किल्लत की समस्या रखी। डीएम ने कहा डीएपी हो या एनपीके या एसएसपी। सभी खाद एक जैसे हैं। सभी में अमोनियम फॉस्फेट है। सिर्फ नाम का अंतर है। खाद की कोई कमी नहीं। जिन किसानों ने खेत की मिट्टी की जरूरत के हिसाब से उवरर्क इस्तेमाल किया है, उनसे राय ले सकते हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें