ग्राम पंचायत निसाई की जमीन पर दबंगई से मुड़गांव प्रधान राम नारायण सिंह सोमवार दोपहर लगभग एक सैकड़ा लोगों के साथ जमीन पर कब्जा कर रहे थे। तभी निसाई की प्रधान के पति सत्येंद्र सिंह (55) अपने पुत्र अभय (22) के साथ कब्जे को रोकने के लिए कार से पहुंचे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी डंडों व असलहो से हमला कर दिया। उनकी कार तोड़ा डाली। बचाने आए लोगों पर तड़बड़तोड़ फायरिंग की गई। दो दर्जन से अधिक फायर किए गए।




गोली लगने व लाठी डंडों के हमले से प्रधान पति सतेन्द्र सिंह, उनके पुत्र अभय (22) व अमन प्रताप सिंह (25), छोटा भाई मनोज सिंह (45), परिवार के रवि (18), अतुल (20) और राहगीर जहानगंज थाने के गांव रतनपुर निवासी अतुल (22) घायल हुए हैं। घायलों में प्रधान पति व उनके पुत्र अभय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अन्य सभी का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटनास्थल और अस्पतालों में एएसपी, एसडीएम सदर और सीओ ने जायजा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *