फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाथरूम में लघुशंका करने गए एक मरीज की शुक्रवार देर रात मौत हो गईं। परिजनों की सूचना पर कुंडी तोड़कर शव निकाला गया। परिजनों में चीख पुकार मच गईं।
कादरीगेट थाने के गांव चांदपुर निवासी प्रेमचंद्र (55) को सांस लेने में दिक्क़त थी। परिजनों ने दोपहर पौने दो बजे के करीब लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। रात के समय हालत में कुछ सुधार हो गया। रात करीब नौ बजे प्रेमचंद्र वार्ड के बाथरूम में तिमारदार के साथ चले गए। उन्होंने अंदर से कुंडी लगा ली। वह बाथरूम करते समय हो बेहोश हो गए। करीब 15 मिनट में कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों ने कुंडी खुलवाने का प्रयास किया। कोई जवाब न मिलने पर वार्ड के स्टॉफ को सूचना दी गईं। करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद कुंडी तोड़कर देखा तो बेहोश पड़े मिले। इमरजेंसी के डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शव घर लेकर चले गए।
बाइकों की टक़्कर में युवक-युवती समेत तीन घायल, रेफर
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद थाने के मुरहास कन्हैया के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों में आमने सामने टक़्कर हो गईं। इस दुर्घटना में मोहम्मदाबाद को ओर जा रही बाइक सवार कादरीगेट थाने के मोहल्ला राजीवगांधीनगर निवासी श्रद्धा (20) और शिवनगर निवासी अभिनव (21) तथा शहर की ओर आ रही बाइक सवार नवाबगंज थाने के गांव बिराहीमपुर निवासी अनुज (22) को गंभीर चोट आईं। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। एक युवक की जेब से कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। तीनों को रेफर किया गया है। (संवाद)
