{“_id”:”66e8cc896927762e03015305″,”slug”:”fatehpur-murder-the-student-was-five-and-a-half-months-pregnant-family-received-phone-twice-2024-09-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehpur Murder: साढ़े पांच माह की गर्भवती थी छात्रा, परिजनों के पास दो बार पहुंचा फोन…किशोरी के बारे पूछा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Fatehpur News: छात्रा को अगवा करने के बाद हत्या की वारदात से बिंदकी कोतवाली पुलिस की पुलसिंग की कलई खुल गई है। बाईपास मार्ग बंद होने की वजह से शाम से देर रात पियक्कड़ों व अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। मार्ग पर सैकड़ों की तादाद में शराब की खाली बोतल, गिलास पड़े रहते हैं।
Fatehpur Murder – फोटो : amar ujala
Trending Videos
विस्तार
फतेहपुर जिले में बिंदकी कस्बे के बाईपास जाफराबाद गांव किनारे छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली रही। हर कोई घटना करने वालों के साथ ऐसा ही कृत्य करने की मांग करता दिखा। वारदात के भयावह मंजर को घटनास्थल ही बयां करता है।
Trending Videos
बाईपास किनारे जहां से किशोरी का शव मिला है, उस स्थान से करीब 200 मीटर पहले एक पुलिया है। पुलिय के पास काफी खून मिला है। मौका देखकर अंदाजा लगाया कि पहले पुलिया के पास ही किशोरी की हत्या की गई होगी। बाईपास बंद होने की वजह से वाहनों का आवागमन नहीं होता है।