खागा। कोतवाली क्षेत्र के खासमऊ गांव में मंगलवार रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी और बक्से में रखे छह लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर पार कर दिए। घटना के समय परिवार के सदस्य मकान के ऊपरी हिस्से में सो रहे थे। बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
गांव निवासी इरफान खान ने बताया कि मकान के निचले हिस्से में गृहस्थी का सामान रखा हुआ है। मंगलवार रात चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने का हार, दो अंगूठी, दो टीका, मंगलसूत्र और दो बुंदा चोरी कर ले गए।
उनके मुताबिक, चोरी गए जेवरों की कीमत छह लाख रुपये से अधिक है। पिता ने ये जेवर बहन की शादी के लिए बनवाए थे। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की जा रही है।
किसान के घर में सेंध लगाकर 50 हजार नकदी और तीन लाख के जेवर चोरी
औंग। थाना क्षेत्र की हाजीपुर ग्राम पंचायत के मजरा होलापुर में मंगलवार रात चोरों ने किसान के घर में सेंध लगाकर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। बुधवार सुबह परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो कमरे से बक्सा और बैग गायब मिले।
गांव निवासी राजेश पासवान ने बताया कि उनका घर गांव के किनारे बना है। परिवार के सदस्य बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर दीवार में सेंध लगाकर कमरे में रखे बक्से, ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग उठा ले गए।
बक्से में धान बिक्री के 50 हजार रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर रखे थे। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

फोटो-28-फतेहपुर:- औंग के ग्राम हाजीपुर के मजरा होलापुर में घर के पीछे काटी गई दीवार। संवाद

