Shubhi and Nancy emerged victorious in the Kalash decoration and Rangoli competition.

फोटो-51-फतेहपुर: रंगोली के पास खड़ी छात्राएं व अध्यापक। संवाद

थरियांव। हसवा विकासखंड के रामपुर थरियांव स्थित सरला देवी श्रीराम महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को कलश सजावट और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने आकर्षक ढंग से कलश सजाने के साथ विभिन्न रंगों से मनमोहक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


निर्णायक मंडल ने छात्राओं की सजावट, कला और रचनात्मकता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में शुभी और नैंसी ने प्रथम, शिवानी और प्रीती ने द्वितीय तथा रुचि और प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक राम औतार, प्राचार्य डॉ. सीमा मिश्रा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

फोटो-51-फतेहपुर: रंगोली के पास खड़ी छात्राएं व अध्यापक। संवाद

फोटो-51-फतेहपुर: रंगोली के पास खड़ी छात्राएं व अध्यापक। संवाद



Source link