Four thieves arriving by car broke the lock of a house and made off with cash and jewelry.

फोटो-22-बिंदकी के मुरादपुर में चोरी के बाद घर के अंदर बिखरा सामान। संवाद
– फोटो : Bar Assosiation

बिंदकी। क्षेत्र के मुरादपुर गांव में शुक्रवार रात कार सवार चार चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये और जेवर चोरी कर लिए। आहट मिलने पर ग्रामीणों ने चोरों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन वे कार से भाग गए।


गांव निवासी विद्यासागर सोनकर उर्फ सोनू सोनकर मकान निर्माण और शटरिंग का ठेका लेते हैं। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ अपने पुराने मकान में थे। इसी दौरान कार सवार चार चोर उनके नए मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

चोरों ने अलमारी की चाबी निकालकर उसमें रखे पांच हजार रुपये और जेवर चोरी कर लिए। इसी बीच विद्यासागर के बड़े भाई कल्लू सोनकर ने छत से मकान के अंदर कुछ लोगों को देखा और उन्हें इसकी सूचना दी। विद्यासागर पहुंचे तो ग्रामीण भी जुट गए।

लोगों को आता देख चोर भागने लगे। बारिश के कारण फिसलन होने से कुछ चोर मकान के बाहर गिर पड़े। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, लेकिन सभी कार में सवार होकर भाग गए। पुलिस ने रात में पहुंचकर जांच की। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

फोटो-22-बिंदकी के मुरादपुर में चोरी के बाद घर के अंदर बिखरा सामान। संवाद

फोटो-22-बिंदकी के मुरादपुर में चोरी के बाद घर के अंदर बिखरा सामान। संवाद– फोटो : Bar Assosiation



Source link

अभी अभी की खबरें