Kanpur: Vande Bharat Sleeper... 3rd AC fare for Delhi and Varanasi is ₹1110

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच सोमवार से शुरू होने जा रही वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का किराया रेलवे ने निर्धारित कर दिया है। इसका ठहराव कानपुर दिया गया है। इससे कानपुर वालों के लिए दिल्ली और वाराणसी जाने के लिए एक और सुपर फास्ट ट्रेन मिल गई है।


रेलवे ने वाराणसी से नई दिल्ली तक थर्ड एसी का किराया 1915 रुपये, सेकंड एसी का 2470 रुपये और फर्स्ट एसी का 3030 रुपये निर्धारित किया है। वहीं, कानपुर से दिल्ली तक थर्ड एसी का किराया 1110 रुपये, सेकंड एसी का 1430 रुपये और फर्स्ट एसी का 1755 रुपये है। कानपुर से वाराणसी के बीच थर्ड एसी का किराया 1110 रुपये, सेकंड एसी का 1305 रुपये और फर्स्ट एसी का 1600 रुपये है।

वहीं, कानपुर से वाराणसी के बीच सोमवार पहले दिन की सभी सीटें बुक हो गई हैं। पांच नवंबर को इस रूट पर वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है और रिग्रेट की स्थिति बन गई है। वाराणसी से दिल्ली के लिए दो, तीन, चार और पांच नवंबर को प्रथम एसी की सभी सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें