Children lost in the world of books; stories and science books capture their attention.

फोटो-13-फतेहपुर: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में आयोजित मेले में पुस्तक की जानकारी लेते बच्चे। स्रो

फतेहपुर। शहर के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में शुक्रवार से दो दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य स्टेनली एंथनी और निदेशक नीतीश कुमार के निर्देशन में आयोजित मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यहां बाल साहित्य, रोचक कहानियों, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और प्रेरणादायक पुस्तकों की विभिन्न श्रेणियां प्रदर्शित की गईं।


आकर्षक चित्रों और ज्ञानवर्धक विषयों से सजी पुस्तकों ने बच्चों को खूब आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकों का अवलोकन किया और उनमें दी गई जानकारियों को समझा।

निदेशक नीतीश कुमार ने बताया कि मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ नियमित पढ़ने की आदत विकसित करना है। शिक्षकों ने बच्चों को पाठ्यपुस्तकों के अलावा अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों ने भी बच्चों को पुस्तकें पढ़ने और ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रधानाचार्य स्टेनली एंथनी ने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मार्गदर्शक होती हैं। नियमित अध्ययन से विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ने के साथ भाषा, अभिव्यक्ति, चिंतन क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। ऐसे आयोजन बच्चों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता को नई दिशा देते हैं। मेले में विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

फोटो-13-फतेहपुर: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में आयोजित मेले में पुस्तक की जानकारी लेते बच्चे। स्रो

फोटो-13-फतेहपुर: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में आयोजित मेले में पुस्तक की जानकारी लेते बच्चे। स्रो



Source link