fatehpur news

फोटो-41-फतेहपुर: घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। स्रोत: पुलिस

फतेहपुर। पुत्री की गलाघोंट कर हत्या के मामले में जाफरगंज पुलिस बुधवार रात नक्शा तैयार करने व जांच के लिए ललौली थाना क्षेत्र दरियाबाद घाट पहुंची है। यहीं से किशोरी का शव मिला था। पुलिस ने घाट पहुंचकर नक्शा तैयार कर विवेचना शुरू की है।


जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी जितेंद्र ने पुत्री प्राची की 50 हजार रुपये मां के खाते में ट्रांसफर करने के विवाद में गलाघोंट नौ नवंबर को हत्या कर शव कुएं में फेंका था। दूसरे दिन शव निकाल यमुना नदी में अंतिम संस्कार कर दिया था। 19 नवंबर को प्राची का शव ललौली थाना क्षेत्र के दरियाबाद घाट से मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पिता जितेंद्र सिंह को जेल भेजा था। वहीं पुलिस घटना की बारीकी से जांच में जुटी हुई है। मोबाइल की रिकार्डिग व कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस ने बुधवार रात शव मिलने के स्थान पर जांच की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया की घटना की जांच की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें