फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर की सभी 20 शाखाओं के क्रीड़ा महोत्सव का द्वितीय चरण खागा शाखा में संपन्न हुआ। महोत्सव में सभी शाखाओं के 1100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार त्रिवेदी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

क्रीड़ा महोत्सव में निशानेबाजी, खो-खो, दौड़, चित्रकला, प्राणायाम, योगासन और रिंगटॉस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खो-खो में शिवपुरम शाखा ने पहला स्थान हासिल किया। रघुवंशपुरम शाखा के छात्र द्वितीय स्थान पर रहे।

निशानेबाजी में खागा शाखा प्रथम और बहुआ शाखा द्वितीय स्थान पर रही। दौड़ प्रतियोगिता में सरेनी और भरवारी शाखा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। रिंगटॉस में बिंदकी शाखा और योगासन-प्राणायाम में तिंदवारी शाखा ने पहला स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि खेल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी सिखाते हैं। जिस तरह खेल में जीत हासिल करने का जुनून विद्यार्थियों में रहता है, उसी तरह जीवन के हर क्षेत्र में विजयी होने का जज्बा बनाए रखने से हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं।

इस मौके पर राज कपूर सिंह, काली किशोर, रविशंकर, श्रवण कुमार, राजेश सिंह गौतम सहित सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य, खेल प्रशिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

फोटो-15-फतेहपुर:- सरस्वती बाल मंदिर खागा में निशानेबाजी की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र।

फोटो-15-फतेहपुर:- सरस्वती बाल मंदिर खागा में निशानेबाजी की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र।



Source link