{“_id”:”6aea3565568744c6580ef636″,”slug”:”ranjit-topped-the-senior-category-and-aaradhya-topped-the-junior-category-in-the-competition-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-165722-2026-11-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehpur News: प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में रंजीत व जूनियर वर्ग में आराध्या रहीं अव्वल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो-07-फतेहपुर: सीपीएस में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता के विजेता छात्र श
फतेहपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता मंगलवार को चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार थीम पर करीब 100 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इस दौरान छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में श्रीराम गोपाल कॉलेज विजयीपुर के रंजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सीपीएस के आराध्या प्रथम रहीं।
इसी विद्यालय के सत्येंद्र दिवाकर द्वितीय रहे, जबकि एडौली इंटर कॉलेज के सूरज पाल को तृतीय स्थान मिला। एसवीएम इंटर कॉलेज वीआईपी रोड की गरिमा सिंह द्वितीय और भौली इंटर कॉलेज की श्रेया पांडेय तृतीय रहीं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस राकेश कुमार ने किया। उनके साथ राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार यादव और जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. जीपी मिश्र भी मौजूद रहे।
अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। डीआईओएस ने इसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का मंच बताया। उन्होंने कहा कि यह बच्चों को नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करता है।

