धाता (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी शकुंतला देवी को 20 लाख की धोखाधड़ी में रविवार को हमीरपुर पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। महिला के खिलाफ उसके सौतेले पुत्र शिवसागर ने हमीरपुर जिले के भरुवा सुमेरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
खबर वहीं जो सत्य हो©

शिवसागर ने पुलिस को बताया कि सेमरी गांव निवासी पिता सत्य प्रकाश सिंह हमीरपुर में नौकरी करते थे। पिता की शादी कौशाम्बी जिले के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के ठाकुर के पुरवा गांव निवासी गणेश देवी के साथ हुई थी। मां की मौत के बाद पिता ने मौसी शकुंतला से दूसरी शादी की। आरोप है कि पिता की मौत के बाद मौसी शकुंतला देवी ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज से करीब 20 लाख रुपये बैंक खाते से निकाल लिए। पेंशन व फंड के रुपये ले लिया। शिवसागर सिंह ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई।
रविवार को भरुआ सुमेरपुर थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह व धाता पुलिस की संयुक्त टीम ने सेमरी गांव से शकुंतला देवी उर्फ सुषमा को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि महिला को हमीरपुर पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है।