Quack arrested in connection with child's death

फोटो-38-फतेहपुर: किशनपुर थाने में आरोपी मनोज। स्रोत: पुलिस

फतेहपुर। कस्बे में संचालित बेनाम क्लीनिक में इलाज के दौरान बच्चे की मौत के मामले में झोलाछाप मनोज कुमार को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी जेल भेजा गया है।


किशनपुर थाना क्षेत्र के नरौली मजरे गढ़ा गांव निवासी संदीप निषाद ने चार अक्तूबर को विजयीपुर कस्बे में संचालित बेनाम क्लीनिक में बेटे शशांक (9) का इलाज कराने गए थे। मौजूद संचालक मनोज ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया था। बच्चे की हालत बिगड़ने से मौत हो गई थी।

परिजन ने ग्रामीणों के साथ हंगामा किया था। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप मनोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेजा गया है।

फोटो-38-फतेहपुर: किशनपुर थाने में आरोपी मनोज। स्रोत: पुलिस

फोटो-38-फतेहपुर: किशनपुर थाने में आरोपी मनोज। स्रोत: पुलिस



Source link