Paid tribute to the valiant Queen Lakshmibai

अखिल भारत नागरिक परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर संगोष्ठी एवं सम्

लखनऊ। अखिल भारत नागरिक परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह हुआ। मुख्य वक्ता ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे उपस्थित रहे। चंद्रशेखर आजाद जनकल्याण समिति भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडेय निन्नी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय नागरिक परिषद के अध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा, संरक्षक हरिशरण मिश्र, महामंत्री रीना त्रिपाठी, उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के प्रतिनिधि नागेश वर्मा, स्थानीय पार्षद कमलेश सिंह, सर्वजनहिताय संरक्षण समिति के संयोजक एचएन पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)




Source link