थरियांव। घर से बाजार सब्जी खरीदने जा रहे बाइक सवार युवक की रविवार शाम दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी दिनेश लोधी (32) गांव में खेती और मजदूरी करता था। रविवार शाम करीब चार बजे वह बाइक से थरियांव कस्बे के बाजार में सब्जी लेने जा रहा था। चतुर्गुनपुर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Source link