फतेहपुर। सड़क किनारे खड़ी बाइक के हैंडिल से नकदी और कपड़ों से भरा बैग चोरी हो गया। गाजीपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी विपिन कुमार उर्फ गोलू ने बताया कि वह बुधवार रात बंवारा गांव से बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में चकसकरन स्थित शराब की दुकान के बाहर बाइक खड़ी की। वापस आने पर बाइक के हैंडिल से बैग गायब मिला। बैग में 65 हजार रुपये और कपड़े रखे थे। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोर की तलाश की जा रही है। (संवाद)
