खागा। नगर के नई बाजार मोहल्ला स्थित मेला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक दंगल के दूसरे दिन शनिवार को देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।

जम्मू, नेपाल, सहारनपुर, राजस्थान, महोबा, भोपाल और कानपुर के पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। सबसे चर्चित कुश्ती में लमेहटा के श्रीराम पहलवान ने राजस्थान के जल्लाद सिंह को पटकनी देकर इनाम अपने नाम किया।

दंगल का शुभारंभ मरका के राजेश और महोबा के महेश के मुकाबले से हुआ। इसमें राजेश ने जीत दर्ज की। नरैनापुर के भद्दा पहलवान ने भोपाल के कृष्णा को और नेपाल के लकी थापा ने राजस्थान के बिल्ला पहलवान को चित किया। वहीं राजस्थान के जल्लाद सिंह ने सहारनपुर के परवेज को हराया, जबकि सहारनपुर के साहिल ने मेरठ के मोहसिन पहलवान को पटकनी दी।

इसके बाद जल्लाद सिंह ने खागा के पहलवानों को चुनौती दी। इस पर लमेहटा के श्रीराम पहलवान ने अखाड़े में उतरकर चुनौती स्वीकार की। दोनों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। अंत में श्रीराम ने जल्लाद सिंह को चित कर जीत हासिल की।

वहीं राजस्थान के बादल पहलवान को जम्मू के भूरा ने पटकनी दी। पहलवानों के दांवपेच देखकर दर्शक लगातार उत्साहित होते रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह, कमेटी अध्यक्ष प्रकाश पांडेय, शैलेंद्र सिंह, ताराचंद्र पांडेय, राजेश चौधरी, सूर्यप्रकाश सिंह, गंगाराम और राजाराम अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-40-फतेहपुर:- खागा में आयोजित दंगल में दांवपेज आजमाते पहलवान। संवाद

फोटो-40-फतेहपुर:- खागा में आयोजित दंगल में दांवपेज आजमाते पहलवान। संवाद



Source link