फतेहपुर। कानपुर नगर के बंगला गांव और जहानाबाद थाना क्षेत्र के अलियापुर बॉर्डर के पास रविवार रात सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले युवक की मौत हो गई। युवक के भाई ने घटना को सड़क हादसा मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

कानपुर नगर के रेउना थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी चंद्रपाल का पुत्र अमनपाल बाइक से जहानाबाद के अलियापुर गांव स्थित अपनी बड़ी मौसी के घर आया था। रविवार रात लौटते समय अलियापुर और बंगला गांव के बीच वह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

पोस्टमार्टम हाउस में युवक के बड़े भाई आशीष कुमार ने घटना को हादसा मानने के बजाय हत्या की आशंका जताई। जहानाबाद थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।



Source link

अभी अभी की खबरें