बृजमनगंज। क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा गांव में शुक्रवार शाम युवक के तालाब में गिरने की आशंका पर शनिवार सुबह से ही एसडीआरएफ व एसएसबी की टीम युवक की तलाश में जुट गई। 48 घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चला।
खबर वहीं जो सत्य हो©
बृजमनगंज। क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा गांव में शुक्रवार शाम युवक के तालाब में गिरने की आशंका पर शनिवार सुबह से ही एसडीआरएफ व एसएसबी की टीम युवक की तलाश में जुट गई। 48 घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चला।
ओम प्रकाश पुत्र रामदास (38) के शनिवार शाम को तालाब में गिरने की आशंका पर शनिवार से ही एसडीआरएफ व एसएसबी की टीम जांच में जुटी हुई थी। रविवार शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया। परिजन स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक की 14 वर्षीय पुत्री के कहने पर तालाब में युवक की तलाश टीम द्वारा की गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अहसान ने बताया कि लगभग डेढ़ एकड़ में फैले इस तालाब की मध्य में गहराई करीब 20 से 25 फीट है।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तालाब में युवक का पता नहीं चल पाया। परिजन द्वारा मिली तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।