फतेहपुर। सड़क हादसों में बुधवार शाम महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती निवासी रोहित की पत्नी कलावती लोधी (55) अपनी बेटी सलोनी (19) के साथ देर शाम को धान कूटने खेत पर जा रही थीं। लौगांव मोड़ के पास तेज रफ्तार पीछे से किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने कलावती को मृत घोषित कर दिया,और बेटी सलोनी की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। एसआई सुमित नारायण तिवारी ने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है।


थानाध्यक्ष उधर,ललौली थाने के बहुआ निवासी रोहित पाल (28) अपने चचेरे भाई छोटू के साथ असोथर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। करीब रात आठ बजे लगभग असोथर के बेसड़ी मोड़ के पास किसी वाहन की टक्कर से रोहित की मौत हो गई। रोहित की शादी एक वर्ष पूर्व नवंबर माह में गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर निवासी गीता देवी से हुई थी। चचेरा भाई को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया हादसे की जांच की जा रही है।



Source link