थरियांव (फतेहपुर)। सचिवों की हड़ताल के बीच समिति में खाद वितरण करने वाले एक सचिव की जूते की माला पहनाई गई फोटो सोशल पर पोस्ट कर दी गई। सचिव का कहना है कि फोटो को एआई से तैयार कर उनकी छवि खराब की जा रही है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग निवासी ओमप्रकाश इसी गांव की सहकारी समिति में सचिव पद पर तैनात हैं। उन्होंने सोमवार शाम थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि जिले में सचिवों की हड़ताल चल रही है। इसके बावजूद उन्होंने समिति में उपलब्ध खाद किसानों को वितरित की।
आरोप है कि इससे नाराज होकर दूसरी समिति के एक सचिव ने एआई की मदद से उनकी जूते की माला पहने हुए फोटो तैयार की और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।