{“_id”:”6ae8fba2ce5c8a99c40a5fdb”,”slug”:”bjp-councillor-receives-death-threat-agra-news-c-25-agr1067-1203022-2026-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: भाजपा पार्षद को जान से मारने की धमकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:37 AM IST

आगरा। कमलानगर में वसूली से पीड़ित लोगों की मदद करने पर वार्ड 84 के भाजपा पार्षद हरिओम गोयल बाबा को जान से मारने की धमकी मिली है। पार्षद ने कमलानगर थाने में तहरीर देकर एक हिस्ट्रीशीटर पर आरोप लगाया है। उन्होंने परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है।
पार्षद का आरोप है कि आरोपी क्षेत्र में नवनिर्मित मकानों और दुकानों को अनधिकृत बताकर लोगों से वसूली करता है। आरोपी पूर्व में कथित हिंदू संगठन का पदाधिकारी बनकर अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाने और कुछ समय पहले एआई की मदद से देश के शीर्ष नेताओं के साथ नकली फोटो बनाकर पोस्ट करने के मामले में भी चर्चा में आया था। पीड़ितों की मदद करने से नाराज होकर आरोपी ने रविवार को उन्हें धमकाया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

